रूस की मेजबानी पर कोई असर नहीं : खेल मंत्री मुतको

मास्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने कहा है कि चाहें जो भी फीफा अध्यक्ष पद पर सैप ब्लाटर का स्थान ले, इससे 2018 विश्व कप के लिए रूस की मेजबानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ब्लाटर ने 2018 और 2022 विश्व कप के लिए वोटिंग के लिए घूसखोरी के आरोपों का खुलासा होने के बाद से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

फीफा कार्यकारी समिति के सदस्य मुतको ने बुधवार को कहा कि नया अध्यक्ष (फीफा) रूस के साथ 2018 विश्व कप की मेजबानी को लेकर पूरी सहयोग करेगा।

मुतको ने कहा, “यह सिर्फ रूस की योजना नहीं है। यह फीफा की योजना है। प्रबंधन में बदलाव रूस की मेजबानी पर असर नहीं डाल सकेगा। मैं इस बारे में कोई संकट नहीं देखता।”

फीफा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कब कराए जाएं, इसका फैसला करने के लिए कार्यकारी समिति की 20 जुलाई को ज्यूरिख में बैठक होनी है।

रूस लम्बे समय से ब्लाटर का समर्थक रहा है और कई मौकों पर मुतको ने ब्लाटर को महान प्रशासक करार दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493