मुंबई की महापौर ‘गौर हरि दास्तां’ से प्रभावित

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘गौर हरि दास्तां-द फ्रीडम फाइल’ के ट्रेलर के लांच होने के बाद मुंबई की महापौर स्नेहल अंबेडकर अपने नजदीकी सहयोगियों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखने की योजना बना रही हैं। फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन का कहना है कि उनका सहयोग प्रोत्साहित करने वाला है।

माना जा रहा है कि स्नेहल अंबेडकर इस फिल्म से बहुत प्रभावित हैं और उनका मानना है कि स्वतंत्रता सेनानी गौर हरि दास के जीवन पर बनी यह फिल्म नौकरशाहों को देखनी चाहिए।

महादेवन कहते हैं कि इस फिल्म को फिल्म उद्योग जगत के अतिरिक्त कहीं और से मिल रहा सहयोग महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने बयान में कहा, “महापौर स्नेहल अंबेडकर द्वारा फिल्म की सराहना उत्साहवर्धक और रोमांचक है।”

फिल्म में विनय पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, तनिष्ठा चटर्जी, रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493