रोसनेफ्ट खरीदेगी एस्सार ऑयल की रिफायनरी में हिस्सेदारी

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रूस की प्रमुख तेल उत्पादन कंपनी रोसनेफ्ट और रुइया परिवार के एस्सार समूह के साथ एक अबाध्यकारी समझौता किया है।

समझौते के मुताबिक, रोसनेफ्ट एस्सार ऑयल की गुजरात स्थिति वादीनार रिफायनरी में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

उल्लेखनीय है कि हस्ताक्षर ऐसे मौके पर किए गए हैं, जब भारत रूस में आयोजित ब्रिक्स समूह के शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है।

ब्रिक्स देशों में शामिल है ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।

हस्ताक्षर बुधवार को हुए, हालांकि इस सौदे को कार्यान्वित करने से पहले नियामकीय मंजूरी ली जानी होगी।

दोनों कंपनियों ने गत वर्ष दिसंबर में भी एक समझौता किया था, जिसके तहत रोसनेफ्ट अगले 10 साल तक एस्सार को सालाना एक करोड़ टन कच्चे तेल की आपूर्ति करेगी।

एक बयान के मुताबिक, दोनों कंपनियां वादीनार रिफाइनरी की सालाना क्षमता को वर्तमान दो करोड़ टन से बढ़ाकर 2020 तक 4.5 करोड़ टन करना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493