पैनासोनिक वेल्डिंग ने सीआईआई के साथ कार्यशाला लगाई

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पैनासोनिक वेल्डिंग सिस्टम्स, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) ने गुरुवार को एक तकनीकी सेमिनार और कार्यशाला आयोजित की।

एक बयान के मुताबिक, आयोजन का मकसद मेक इन इंडिया अभियान के तहत अत्यधिक सटीक आर्क वेल्डिंग प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना था।

वेल्डिंग की प्रौद्योगिकी भवन, पुल, प्रसंस्करण संयंत्र उपकरणों के निर्माण, वाहनों, जहाजों और रेलगाड़ियों के विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण होती है।

पैनासोनिक वेल्डिंग सिस्टम्स इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक तोशिहिदे ताकाहाशी ने गुड़गांव में इस आयोजन में कहा, “पैनासोनिक वेल्डिंग सिस्टम्स की यह पहल 2022 तक सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान को 16 फीसदी से बढ़ाकर 25 करने के सरकार के लक्ष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493