महिला गोल्फ : वाणी, मेहर संयुक्त रूप से शीर्ष पर

बेंगलुरू, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की वाणी कपूर और मौजूदा चैम्पियन मेहर अटवाल हीरो महिला प्रोफेशलन गोल्फ टूर के 10वें चरण के टूर्नामेंट में दूसरे दिन गुरुवार को संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं।

वाणी ने दूसरे दिन दो ओवर 74 का स्कोर जबकि मेहर ने 75 का स्कोर हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का ओवरऑल स्कोर दो ओवर 146 रहा।

सानिया शर्मा 148 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पहले दिन शीर्ष पर रहीं मेहर ने मध्यांतर तक शानदार प्रदर्शन किया और आठवें तथा नौवें होल पर दो बर्डी लगाए, जबकि छठे होल पर वे शॉट चूक गईं।

मध्यांतर के बाद हालांकि वह अपनी लय कायम नहीं रख सकीं और 10वें, 11वें, 15वें तथा 16वें होल पर चार बुगी लगा बैठीं।

ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहीं वाणी शुरुआती नौ होल तक बिल्कुल संभलकर खेल रही थीं और इस दौरान उन्होंने पांचवें और सातवें होल पर दो बुगी लगाए।

मध्यांतर के बाद हालांकि वाणी ने दमदार वापसी की और 11वें तथा 18वें होल पर दो बर्डी लगाए, हालांकि इस दौरान वह 10वें और 16वें होल पर दो बुगी भी लगा बैठीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493