कार्लोस ने नेमार को मेसी, रोनाल्डो से बेहतर बताया

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। देल्ही डायनमोज के नवनियुक्त ब्राजीलियाई खिलाड़ी एवं प्रबंधक रोबटरे कार्लोस ने इस समय दुनिया के दो शीर्ष खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की काबिलियत का तो लोहा माना, हालांकि उन्होंने ब्राजीलियाई स्टार नेमार को मौजूदा फुटबाल में सर्वश्रेष्ठ करार दिया है।

स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेल चुके कार्लोस ने कहा कि मेसी और रोनाल्डो की अपनी-अपनी खासियतें हैं, लेकिन नेमार भविष्य में दोनों खिलाड़ियों से आगे निकल जाएंगे।

कार्लोस ने कहा, “मेसी और रोनाल्डो दोनों ही महान खिलाड़ी हैं। लेकिन मेरे लिए नेमार सर्वश्रेष्ठ हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन जाएंगे। वह बेहद प्रतिभावान हैं और उनका भविष्य बेहद उज्‍जवल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493