बिहार : 34 किलोग्राम चरस बरामद, 2 गिरफ्तार

मोतिहारी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के खेखरिया गांव के नजदीक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गुरुवार को 34 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी 13 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट सतीश गुप्ता ने बताया, “भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जांच अभियान के दौरान खेखरिया गांव से दो तस्करों को 34 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त चरस कंटेनर में छिपाकर रखा गया था। बरामद चरस की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।”

उन्होंने बताया कि उक्त चरस पहले पटना और उसके बाद कानपुर भेजा जाना था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493