विंबलडन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन की उदीयमान महिला टेनिस प्रतिभा गारबाइन मुगुरुजा ने टेनिस जगत को चौंकाते हुए पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का को हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मुगुरुजा करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में प्रवेश करने में सफल हुई हैं।
अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला दो दिग्गजों रूस की मारिया शारापोवा और अमेरिका की सेरेना विलियम्स के बीच विजेता से होगी।
मुगुरुजा ने सेंटर कोर्ट पर गुरुवार को हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में 13वीं वरीय रादवांस्का को एक घंटा 56 मिनट में तीन सेटों में 6-2, 3-6, 6-3 से हरा दिया।
मुगुरुजा पूरी लय में नजर आईं। उन्होंने छह एस और 39 विनर्स लगाए तथा पांच बार रादवांस्का की सर्विस ब्रेक करने में सफल रहीं।
dharmpath.com dharmpath