लॉस एंजेलिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मॉडल एवं अभिनेत्री केली ब्रूक का कहना है कि उन्हें बेहद दुबली काया नापसंद है, क्योंकि वह मजबूत और खिलाड़ी जैसा दिखना पसंद करती हैं।
केली ने कहा, “कुछ सालों तक मैं भी बेहद दुबली थी, लेकिन फिर मैंने खुद में सुधार लाना चाहा। मैं एक आकर्षक काया चाहती थी, खिलाड़ी की तरह और मजबूत दिखना चाहती थी। मैं बेहद दुबली होना नहीं चाहती।”
केली (35) नियमित व्यायाम पर भी खासा ध्यान देती हैं और हर तरह के व्यायाम करती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केली ने पत्रिका ‘क्लोजर’ को बताया, “मैं सप्ताह में कुछ दिन भारी वजन उठाती हूं। कार्डियो के लिए बैरीज बूटकैंप जाती हूं। हाइकिंग पर जाती हूं, तैराकी करती हूं और थोड़ा मार्शल आर्ट भी करती हूं। मैं हर तरह के व्यायाम करना पसंद करती हूं।”
dharmpath.com dharmpath