बिहार में बादल, बारिश के आसार

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार से रुक-रुककर हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 10 मिलीमीटर व गया में 11.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493