एआईएडीएमके विधायक चेनदुर पांडियान का निधन

चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक और पूर्व मंत्री पी.चेनदुर पांडियान का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

पांडियन के निधन की जानकारी एआईएडीएमके की ओर से दी गई। वह 65 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

पांडियान तिरुनेलवेल्ली जिले में कडैयानल्लुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते थे।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की महासचिव जे.जयललिता ने पांडियन के परिवार को भेजे संवेदना संदेश में कहा है कि उनका निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि पांडियान एआईएडीएमके से इसके शुरुआती समय में जुड़े थे और बेहद परिश्रमी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493