मप्र : कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत

छतरपुर 11 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में विशेष सशस्त्र बल(एसएएफ) के जवान मुकेश गिरि ने शनिवार सुबह अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रात्रि पाली की ड्यूटी पर तैनात था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात मुकेश रात्रि पाली की ड्यूटी पर था। उसने सुबह लगभग साढ़े चार बजे खुद को गोली मार ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर है कि मुकेश गिरि सिवनी जिले का रहने वाला था और एसएएफ में पदस्थ था। वह पिछले दिनों ही छुट्टियां मनाकर सिवनी से छतरपुर लौटा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493