‘बाहुबली’ ने पहले दिन कमाए 60 करोड़ रुपये

चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मकार एस.एस.राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ के पहले भाग ने विश्वभर के सिनेमाघरों में पहले दिन 60 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “यह असाधारण शुरुआत है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने विश्वभर में रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह, यह सप्ताहांत तक 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।”

फिल्म प्राचीन साम्राज्य के दो भाइयों के बीच लड़ाई की कहानी है, जिसमें प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया, नासिर और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अकेले अमेरिका में फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अर्का मीडिया वर्क्‍स के बैनर तले निर्मित फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में 4,000 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है।

त्रिनाथ ने कहा, “तेलुगू संस्करण ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तमिल और हिंदी संस्करण ने भी अच्छा व्यापार किया है। केरल में फिल्म सिर्फ 50 सिनेमाघरों में रिलीज हो पाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493