कश्मीर : तेंदुए के हमले में महिला की मौत

जम्मू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा कस्बे में शनिवार को एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद कस्बे में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “भगवाह गांव में तेंदुए के हमले के बाद महिला को डोडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।”

महिला की मौत के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, और वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

जिला प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया कि नरभक्षी तेंदुए को जल्द ही मार दिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों के दौरान भगवाह गांव में तेंदुए का यह तीसरा हमला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493