कश्मीर में सांसद पर हमले का प्रयास, वाहन फूंका

श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में एक भीड़ ने शनिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक राज्यसभा सांसद पर हमले का प्रयास किया और उनके एक समर्थक का वाहन आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक सूत्र के मुताबिक, सांसद नजीर अहमद लावे बुगाम गांव में एक स्कूल के निरीक्षण के लिए गए थे, तभी वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “भीड़ ने स्कूल बंद कर दिया और सांसद पर हमले का प्रयास किया। उनके अंगरक्षकों ने उन्हें बचाया और वहां से बचाकर उस इलाके से बाहर ले गए।”

इसके बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया और सांसद के एक समर्थक की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जो उनके साथ आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493