लॉस एंजेलिस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका एलिशा डिक्सन को अब भी प्रेम और विवाह जैसे रिश्तों पर भरोसा है। उन्होंने 2006 में पति रैपर हार्वी से तलाक ले लिया था, जब उन्हें यह पता चला था कि हार्वी के किसी और के साथ प्रेम संबंध हैं।

एलिशा को जब यह मालूम पड़ा कि हार्वी का उनकी सहयोगी गायिका जेविन हिल्टन के साथ प्रेम संबंध है, उसी वक्त वह पति से अलग हो गई थीं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एलिशा ने कहा कि वह अब दिल टूटने के दुख से उबर चुकी हैं और बॉयफ्रेंड अजुका ओनोये के साथ विवाह बंधन में बंधने पर विचार कर सकती हैं। उनकी और अजुका की एक 22 महीने की बेटी अजुरा भी है।
एलिशा ने समाचार पत्रिका ‘टाइम्स’ को बताया, “आपकी एक शादी सफल नहीं रही, तो इसका यह मतलब नहीं कि आपने जिंदगी का फलसफा लिख दिया। बीता हुआ कल मैं भूल चुकी हूं। मुझे आज भी प्रेम और विवाह पर भरोसा है।”
dharmpath.com dharmpath