अमित शाह सोमवार को भोपाल में

भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के महासंपर्क अभियान की समीक्षा के लिए सोमवार 13 जुलाई को भोपाल प्रवास पर आ रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री और महासंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि 13 जुलाई को भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित होने वाली विशेष बैठक के उद्घाटन सत्र को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एवं संगठन महामंत्री रामलाल संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के सांसद, विधायक, केंद्र व राज्य के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संगठन मंत्री, संपर्क महाअभियान के प्रदेश प्रभारी, संभाग, जिला और निचली इकाइयों के संपर्क प्रभारी, सह प्रभारी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बैठक में भाग लेंगे। बैठक के द्वितीय सत्र में समूहवार बैठक होगी। तृतीय सत्र में राज्यवार महासंपर्क अभियान के ब्यौरे के बाद अमित शाह समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शाह दिल्ली से चलकर विमान से राजाभोज विमानतल भोपाल पहुंचेंगे। वह दिनभर कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद विमानतल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493