घर के बाहर रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर, 12 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के अलीनगर थाना क्षेत्र में आरोपी ने रेस्तरां मालिक की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है।

जानकारी के अनुसार विवेक अग्रवाल का रेस्तरां गोरखनाथ में चंदा पेट्रोल पम्प के पास है। शनिवार की रात विवेक अपने रेस्तरां से चलकर करीब 12 बजे अलीनगर स्थित अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा ही था कि वहां पहले से घात लगाये बदमाशों ने उसे गोली मार दी और भाग निकले।

घायल विवेक को उसके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुसिल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज एक आरोपी को गिरतार किया है। पुलिस घटना के पीछे संपत्ति विवाद बता रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493