नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम में बारिश की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया कि शहर में हल्की बारिश होगी और दिनभर बदली छाई रहेगी।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “शहर में शाम होते-होते बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 81 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath