कजाकिस्तान प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे भारतीय पहलवान

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय पुरुष पहलवान अस्ताना में 23 से 26 जुलाई के बीच होने वाले ‘कप ऑफ द प्रेसिडेंट ऑफ द रिपब्लिक ऑफ कजाकिस्तान’ के पांचवें संस्करण में हिस्सा लेने जाएंगे।

यह टूर्नामेंट भारतीय पहलवानों के लिए विश्व चैम्पियनशिप से पहले यह अभ्यास का अच्छा मौका होगा।

विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन इसी वर्ष लास वेगास में सात से 12 सितंबर के बीच होना है।

कजाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 देशों के पहलवान हिस्सा लेंगे, जिनमें भारत, रूस, जापान, कोरिया, अमेरिका, मंगोलिया, अजरबेजान, बेलारूस, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान, तुर्की, ब्राजील, चीन, ग्रीस, जॉर्जिया, इटली, स्वीडन, कनाडा और मालदीव शामिल हैं।

टूर्नामेंट के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय भारतीय दल में सात पहलवान फ्रीस्टाइल और आठ पहलवान ग्रीको रोमन कुश्ती में हिस्सा लेंगे।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “भारतीय पहलवानों को विश्व चैम्पियनशिप से पहले यह टूर्नामेंट जरूरी अभ्यास का अवसर देगा। हमारे पहलवान राष्ट्रीय शिविर में पिछले वर्ष नवंबर से ही कठिन अभ्यास में जुटे हुए हैं और अब दुनिया के शीर्ष पहलवानों से मुकाबले का समय आ गया है।”

भारतीय दल मंगलवार को कजाकिस्तान के लिए रवाना होगी।

भारतीय टीम :

फ्रीस्टाइल : अमित कुमार (57 किलोग्राम), सोनू (61 किलोग्राम), अरुण कुमार (70 किलोग्राम), नरसिह पंचम यादव (74 किलोग्राम), नरेश कुमार (86 किलोग्राम), मौसम खत्री (97 किलोग्राम), कृशन (125 किलोग्राम)।

ग्रीको रोमन स्टाइल : नितिन (59 किलोग्राम), दीपक (66 किलोग्राम), मोहम्मद रफीक होली (71 किलोग्राम), गुरप्रीत सिंह (75 किलोग्राम), मनोज कुमार (85 किलोग्रा), हरदीप (98 किलोग्राम), नवीन (130 किलोग्राम)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493