कनाडा को हराकर बेल्जियम डेविस कप सेमीफाइनल में

ब्रुसेल्स, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम ने कनाडा को 5-0 से हराकर ़डेविस कप के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

ब्रुसेल्स, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम ने कनाडा को 5-0 से हराकर ़डेविस कप के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

अब बेल्जियम को सितम्बर में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेटीना की मेजबानी करनी है।

अर्जेटीना ने अब तक चार बार डेविस कप के फाइनल में स्थान पक्का किया है लेकिन वह एक बार भी खिताब नहीं जीत सका है।

बेल्जियम ने 1999 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टेनिस आयोजन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

कनाडा की हार का मुख्य कारण यह रहा कि उसने इस साल काफी कम अनुभवी टीम उतारी थी। बेल्जियम से हारने वाली टीम में मिलोस राओनिक और वासेक पॉस्पीसिल जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल नहीं थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493