फुटबाल : स्पोर्ट रेकीफ ने साओ पाउलो को 2-0 से हराया

रियो डी जेनेरियो, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्पोर्ट रेकीफ ने रविवार को खेले गए ब्राजीली सेरी-ए मुकाबले में साओ पाउलो को 2-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रेकीफ के लिए एल्बर ने पहला गोल किया। यह गोल मध्यांतर से पहले हुआ।

इसके बाद फेरुगेम ने 93वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

अंतिम क्षणों में साओ पाउलो को भी गोल करने के कई सुनहरे मौके मिले, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सका।

वैसे भी साओ पाउलो अंतिम क्षणों में नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था, क्योंकि लुइस फेबियानो और हेनरिक गांसो जैसे अहम खिलाड़ियों को फाउल के बाद मैदान से बाहर भेजा जा चुका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493