एम. एस. विश्वनाथन को विशेष श्रद्धांजलि देंगे इल्लैयाराजा

चेन्नई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। संगीतकार इलैयाराजा ने कहा कि वह दिवंगत संगीतकार एम. एस. विश्वनाथन (एमएसवी) को श्रद्धांजलि देने के लिए 27 जुलाई को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

विश्वनाथ का पिछले सप्ताह निधन हो गया। वह 87 साल के थे।

इल्लैयाराजा के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इल्लैयाराजा के संगीत में एमएसवी का बहुत ज्यादा प्रभाव दिखाई देता है। दिवंगत संगीत सम्राट को विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए वह संगीत कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसका शीर्षक ‘उन्नाउल्ले उल्ला एमएसवी’ होगा। कार्यक्रम में विश्वनाथन के 30 सर्वश्रेष्ठ गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।”

इल्लैयाराजा एमएसवी मंडली के सभी सदस्यों को कार्यक्रम में एक साथ प्रस्तुति देने के लिए बुलाना चाहते हैं।

सूत्र ने बताया, “जिन गायकों ने एमएसवी के संगीत में गीतों को आवाज दी है, उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।”

एमएसवी के नाम से तमिल फिल्म जगत में विख्यात विश्वनाथन ने चार दशकों के अपने संगीत करियर में 750 से भी ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया और गाने गाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493