बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की कंपनी ने स्पेन के एक खाली पड़े हवाईअड्डे के लिए मात्र 10,000 यूरो की बोली लगाई है।
‘पीपुल्स डेली ऑनलाइन’ की रविवार को जारी रपट में कहा गया है कि आखिकार स्पेन के खाली पड़े हवाईअड्डे स्यूदाद रियाल एयरपोर्ट को एक संभावित खरीदार मिल गया है।
चीन की कंपनी जैनीन इंटरनेशनल इस हवाईअड्डे के लिए बोली लगाने वाली एकमात्र कंपनी है।
मीडिया रपट में कहा गया है कि अन्य बोलीकर्ता अभी भी इस हवाईअड्डे को खरीद सकते हैं, बशर्ते कि वे 20 कामकाजी दिनों के भीतर कम से कम 2.8 करोड़ यूरो या हवाईअड्डे के अनुमानित मूल्य के 70 प्रतिशत की राशि की पेशकश करें।
जैनीन के इस हवाईअड्डे को चीन की कंपनियों के लिए यूरोपीय केंद्र के रूप में रूपांतरित करने की योजना है। कंपनी अपनी कार्गो योजना के तहत अतिरिक्त भूमि खरीदने और इमारतों और उपकरणों में निवेश करने की योजना बना रही है।
dharmpath.com dharmpath