स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग प्रमुख का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्वाति मालीवाल ने सोमवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। स्वाति आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी हैं।

स्वाति आरटीआई कार्यकर्ता हैं और वह बरखा सिंह की जगह लेंगी।

पदभार संभालने के बाद स्वाति ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन, इंडियन अगेंस्ट करप्शन की सदस्य स्वाति ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, इसीलिए उनकी सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है।”

स्वाति को डीसीडब्ल्यू का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493