उप्र : जहरीली शराब से युवक की मौत

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुभन निवासी दिवंगत पूर्व प्रधान का 38 वर्षीय पुत्र रघुनंदन रविवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा। करीब आधा घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि रघुनंदन की मौत जहरीली शराब के करण हुई।

इंस्पेक्टर के.बी. सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

पीड़ित परिजनों का कहना है कि गांव में पुलिस की सांठगांठ से खुलेआम शराब बनाकर बेची जाती है। उनका अनुमान है कि जहरीली शराब के कारण ही रघुनंदन की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493