माइली ने इंस्टाग्राम पर लगाया तस्वीरों का ढेर

लॉस एंजेलिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पॉपस्टार माइली साइरस ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तस्वीरों की पूरी श्रृंखला साझा की है। इन तस्वीरों में माइली बेहद कामुक अंदाज में नजर आ रही हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 22 वर्षीया माइली ने 24 घंटों के दौरान ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का ढेर लगा दिया।

इन तस्वीरों में माइली कहीं प्लैटिनम ब्लॉन्ड विग पहने और मैजेंटा रंग की लिपस्टिक लगाए दिख रही हैं, तो कहीं बालों का जूड़ा बनाए और रंगबिरंग खूबसूरत नाखूनों का नजारा पेश करती दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने हर तस्वीर को अलग अलग शीर्षक के साथ साझा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493