शंघाई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिक्स के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने मंगलवार को शंघाई में कामकाज करना शुरू कर दिया।
ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसी विश्व की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के वित्त मंत्री ल जिवेई, शंघाई के महापौर यांग जियॉग और एनडीबी के अध्यक्ष के.वी.कामत ने शंघाई के एक होटल में एनडीबी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
लू ने इस कार्यक्रम के बाद एक सेमिनार में कहा कि एनडीबी मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली का पूरक है।
ब्रिक्स समूह ने आठ जुलाई को रूस के उफा शहर में आयोजित सातवें सम्मेलन में इस बैंक को लांच किया था, जिसका उद्देश्य खासकर ब्रिक्स सदस्य देशों में बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने देना है।
dharmpath.com dharmpath