एटलेटिको मेड्रिड लौटेंगे लुइस फिलिप

मेड्रिड, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के लेफ्ट बैक लुइस फिलिप एक साल के अंतराल के बाद एक बार फिर एटलेटिको मेड्रिड लौटने के लिए तैयार हैं।

एक साल पहले फिलिप ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के साथ करार किया था। खबर है कि एटलेटिको और चेल्सी ने फिलिप के स्थनांतरण को लेकर सहमति जताई है।

बीते साल चेल्सी ने इस डिफेंडर को हासिल करने के लिए 2.4 करोड़ डॉलर खर्च किए थे और अब एटलेटिको फिलिप को अपने पास लाने के लिए इतनी ही राशि खर्च कर रहा है।

बीते साल ला लीगा खिताब जीतने और एटलेटिको को चैम्पियंस लीग फाइनल में पहुंचाने के बाद फिलिप ने चेल्सी का रुख किया था। वह चेल्सी के लिए 15 मैचों में खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493