लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद पहले दिन मंगलवार को निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में जिन नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई, उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप सिंह भूरिया सहित अन्य नेता शामिल हैं।

लोकसभा में मध्य प्रदेश के रतलाम का प्रतिनिधि करने वाले भूरिया का 24 जून को निधन हो गया।

इसके अलावा पूर्व सांसद शीला कौल, इस्माइल हुसैन, डेंजिल बी. एटकिंसन और शेहराव देशमुख को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493