दिल्ली में महिला मृत मिली

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 38 वर्षीय महिला को उसके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 38 वर्षीय महिला को उसके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “उषा झा का गला घोटा हुआ पाया गया और उसके हाथ उसकी छाती से बंधे हुए थे। घर में सामान बिखरे हुए थे। यह लूट का मामला हो सकता है।”

यह घटना पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में घटी। पुलिस का अनुमान है कि यह घटना सोमवार अपराह्न् तीन बजे से 5.30 बजे के बीच घटी होगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसका भतीजा उससे मिलने गया और पाया कि सामने का दरवाजा बाहर से बंद था। वह घर में अंदर गया और उसके शव को देखा। उसकी तीन साल की बच्ची रो रही थी। उसने हमें और पड़ोसियों को सूचित किया।”

महिला को एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झा के पति संतोष गुड़गांव में एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमलावरों ने लॉकर खोलने की कोशिश की थी, लेकिन वे उसे खोल नहीं सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493