फुटबाल : नेपाल के साथ 31 अगस्त को दोस्ताना मैच खेलेगा भारत

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम 31 अगस्त को नेपाल के साथ दोस्ताना मुकाबला खेलेगी। यह मैच पुणे में खेला जाएगा।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। महासंघ भूकम्प से पीड़ित नेपाल की मदद के लिए यह मैच खेलना स्वीकार किया है। यह मैच बालेवाड़ी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में खेला जाएगा।

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा कि उनका संगठन भूकम्प से पीड़ित देश को मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस मैच के माध्यम से नेपाली टीम भूकम्प के बाद फुटबाल में वापसी करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493