दिल्ली : सीरियल रेपिस्ट के अपराधों की जांच के लिए एसआईटी गठित

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कथित सीरियल रेपिस्ट के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। आरोपी ने 30 बच्चों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या की बात स्वीकारी है।

एसआईटी राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी इसी प्रकार के मामलों की जांच करेगी।

पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, “उनके द्वारा चौंकाने वाले खुलासे करने के बाद हमने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।”

उन्होंने कहा, “एसआईटी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी इस प्रकार के मामलों की जांच करेगी।”

आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसने मंगलवार को कबूल किया है कि पूर्व में वह 30 बच्चों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है।

रविंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश की लड़कियों को निशाना बनाता था।

उसे बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक छह साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बच्ची 14 जुलाई की सुबह लापता हो गई थी, जिसके बाद बेगमपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493