नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता का मानना है कि दांतों की साफ-सफाई स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
लारा कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के टूथपेस्ट ‘कोलगेट टोटल चार्कोल डीप क्लीन’ के विज्ञापन में ली गई हैं, जो संपूर्ण ओरल केयर का दावा करता है। वह कहती हैं कि इस उत्पाद के इस पहलू ने ही उन्हें इसमें काम करने के लिए राजी किया।
कोलगेट और लारा का रिश्ता काफी पुराना है। उन्होंने एक बयान में कहा, “हम सभी संपूर्ण स्वास्थ्य में दांतों की साफ-सफाई के महत्व से अच्छी तरह वाकिफ हैं। नई उत्पाद रेंज ने सीधा मेरा ध्यान खींचा, क्योंकि यह बेहतर सफाई और पूरे मुंह को सुरक्षा मुहैया कराता है।”
लारा कोलगेट के नए विज्ञापन में नजर आएंगी। ब्रांड के विपणन निदेशक एरिक जुम्बर्ट का कहना है कि लारा बिल्कुल सही चुनाव हैं, क्योंकि वह ब्रांड की सभी खूबियों को मूर्त रूप देती हैं।
लारा आगे ‘फितूर’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ फिल्म में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath