नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय यूट्यूब चैनल ‘शुद्ध देसी रैप्स’ ने एक आगामी रैप वीडियो के लिए हास्य फिल्म ‘बंगिस्तान’ से हाथ मिलाया है।
इस रैप वीडियो में फिल्म के मुख्य अभिनेता रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट क्रमश: ओसामा बिन लादेन और सद्दाम हुसैन के वेश में हैं।
एक बयान में कहा गया कि चैनल ने रैप वीडियो में रितेश और पुलकित को क्रमश: ओसामा बिन लादेन और सद्दाम हुसैन की वेशभूषा में दिखाया है। यह अपने आप में इस तरह का पहला रैप है, जिसमें कलाकार न केवल वीडियो में नजर आएंगे, बल्कि रैप भी गाएंगे।
वीडियो की रिलीज डेट की घोषणा होनी अभी बाकी है।
करण अंशुमान निर्देशित ‘बंगिस्तान’ में जैकलीन फर्नाडीज भी हैं। यह 31 जुलाई को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath