भारत में शास्त्रीय संगीत उपेक्षित : शंकर महादेवन

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार शंकर महादेवन कहते हैं कि भारत में शास्त्रीय संगीत उपेक्षित है और अगर बॉलीवुड संगीतकार अपने गानों में भारतीय शास्त्रीय संगीत को शामिल करें, तो इस संगीत की घटती लोकप्रियता बढ़ सकती है।

शंकर को यह भी लगता है कि भारत में शास्त्रीय संगीत उपेक्षित है।

उन्होंने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “यह संगीतकारों की जिम्मेदारी है कि वह शास्त्रीय संगीत शैली को लोकप्रिय बनाने के लिए अपने गानों में शास्त्रीय संगीत के कुछ तत्वों का समावेश करें।”

‘इंडिया वाले’, ‘सैनोरिटा’ और ‘होंठ रसीले’ जैसे गाने बना चुके शंकर ने कहा कि उन्हें लगता है कि विदेशों में भारतीय शास्त्रीय संगीत को जैसा सम्मान मिल रहा है, वैसा भारत में नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने ‘मितवा’ या ‘सपनों से भरे नैना’ जैसे गानों के साथ हमेशा ऐसा (शास्त्रीय पुट देने) करने की कोशिश की है। हम गानों में कुछ शास्त्रीय तत्व डालने की कोशिश करते हैं, ताकि एक आमजन भी हमारे महान शास्त्रीय संगीत से रूबरू हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493