श्रीनगर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा के निकट सेना तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के करनाह जंगली इलाके में ईगल मंजू चौकी के नजदीक शुरू हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह घुसपैठ का प्रयास था।
dharmpath.com dharmpath