जमैका में 18 स्कूल होंगे बंद

सेन जुआन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जमैका का शिक्षा मंत्रालय लागत में कटौती के मद्देनजर 2015-16 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले 18 स्कूलों को बंद कर रहा है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 200 सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय, जिनमें 100 या उससे कम विद्यार्थी पढ़ते हैं, सात सितंबर से शुरू हो रहे अलग सत्र में नहीं खुलेंगे।

जमैका की पर्यवेक्षक संस्था ने शिक्षा मंत्री रोनाल्ड थ्वैट्स के इस सप्ताह संसद में दिए गए बयान के हवाले से बुधवार को अपनी रपट में कहा कि प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों पर किया जाने वाला औसत प्रति व्यक्ति खर्च 750 डॉलर के लगभग है और कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों के संचालन में दोगुना लागत आ रही है।

थ्वैट्स ने कहा कि उम्मीद है, इस कदम से 1,96,200 डॉलर की बचत होगी। विद्यार्थियों को सामुदायिक सहयोग से दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493