नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह उमस और आंशिक रूप से बदली रही।
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शहर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 27.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath