सोना पांच साल के निचले स्तर पर

शिकागो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में मजबूती बढ़ने की वजह से बुधवार को कॉमेक्स पर सोना पांच साल के निचले स्तर तक लुढ़क गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अगस्त के लिए सोना कॉन्ट्रैक्ट में सोना 12 डॉलर यानी 1.09 प्रतिशत गिर गया।

अमेरिकी डॉलर सूचकांक के 0.3 प्रतिशत बढ़कर 97.61 होने से सोने पर दबाव रहा। आमतौर पर सोना और डॉलर विपरीत दिशाओं में होते हैं, जिसका मतलब है कि यदि डॉलर चढ़ता है तो सोने में गिरावट आएगी।

विश्लेषकों का मानना है कि कारोबारियों के स्टॉप लॉस से सोने पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। उनका मानना है कि तकनीकी कारणों की वजह से सोने पर दबाव बना रहा।

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की उम्मीदों से बाजार में बढ़त रहेगी। ब्याज दरें बढ़ने से निवेशक सोने में निवेश से दूर रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493