Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 नाइजरिया में बम हमलों में 17 की मौत | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » विश्व » नाइजरिया में बम हमलों में 17 की मौत

नाइजरिया में बम हमलों में 17 की मौत

लागोस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में अलग-अलग बम हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। ये हमले बुधवार को हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोंबे राज्य में एक पुलिस प्रवक्ता फ्वाजे एताजिरी ने बताया कि राज्य में हुए दो अलग-अलग बम हमलों में नौ लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हो गए।

उधर, प्लैटो राज्य के उत्तर मध्य में बरकिन लाडी क्षेत्र में भी दो अलग-अलग बम हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत उसके घर हुई। तीन लोग घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए, जबकि सथानीय बियर पार्लर में चार लोगों की मौत हो गई।

अफ्रीका की सबसे घनी आबादी और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम का बोलबाला है। यहां धार्मिक स्थलों, समुदायों और सार्वजनिक स्थलों पर आत्मघाती हमले और गोलीबारी जैसी हिंसक घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें सैकड़ों लोग मारे जाते हैं।

नाइजरिया में बम हमलों में 17 की मौत Reviewed by on . लागोस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में अलग-अलग बम हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। ये हमले बुधवार को हुए।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोंबे राज्य म लागोस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में अलग-अलग बम हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। ये हमले बुधवार को हुए।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोंबे राज्य म Rating:
scroll to top