फ्लामेंगो का रुख करेंगे लाजियो के मिडफील्डर एडरसन

रियो डी जेनेरियो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के क्लब लाजियो के मिडफील्डर एडरसन ब्राजील के क्लब फ्लामेंगो का रुख करने वाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, फ्लामेंगो ने एडरसन के साथ करार की रुचि दिखाई है और एडरसन ने रियो के इस क्लब की करार सम्बंधी शर्तो को मान लिया है।

फ्लामेंगो ब्राजीली ट्रांसफर विंडो के बंद होने से पहले किसी भी हाल में एडरसन से करार चाहता है।

दरअसल, 29 साल के एडरसन अब लाजियो के प्रबंधक स्टेफानो पाओली के चहेते नहीं रहे और यही कारण है कि बीते सत्र में वह क्लब के लिए सिर्फ चार मैचों में खेल सके।

वर्ष 2004 में ब्राजील के क्लब इंटर्नासियोनाल के लिए अपना करियर शुरू करने वाले एडरसन नीस और लियोन जैसे क्लबों के लिए भी खेल चुके हैं। वह ब्राजील के लिए एक मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493