चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार धनुष ने अपनी हालिया तमिल रिलीज फिल्म ‘मारी’ की कामयाबी की खुशी में फिल्म के निर्देशक बालाजी मोहन और सहकलाकार विजय येसुदास सहित फिल्म टीम के कुछ लोगों को सोने की चेन भेंट की।
धनुष के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “धनुष ने फिल्म निर्देशक बालाजी मोहन, अभिनेता विजय येसुदास, रोबो शंकर और विनोद सहित फिल्म टीम के कुछ अन्य लोगों को सोने की चेन भेंट की।”
यह पहली बार नहीं है कि धनुष ने फिल्म की कामयाबी के लिए टीम का आभार जताया है। पिछले साल भी उन्होंने ‘वेला इल्ला पट्टाथारी’ की कामयाबी पर टीम को सोने की चेन भेंट की थी।
फिल्म ‘मारी’ में धुनष ने एक गुंडे की भूमिका निभाई है। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई और तमिलनाडु में पहले सप्ताहांत में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की।
धनुष इस समय दो तमिल फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिनमें से एक फिल्मकार प्रभु सोलोमन की है।
dharmpath.com dharmpath