भाजपाइयों का भगवान हूं : लालू

पटना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को ट्वीट कर खुद को भाजपाइयों का ‘भगवान’ बताया और कहा कि उनका नाम लिए बगैर भाजपाइयों के दिन की शुरुआत ही नहीं होती।

लालू ने ट्वीट किया, “मैं भाजपाइयों का भगवान हूं। मेरे नाम की माला जपे बिना इनके दिन की शुरुआत नहीं होती, खाना नहीं पचता। ये सपनों में भी मेरे दर्शन करते हैं।”

लालू ने ट्वीट कर भाजपा से सवाल भी पूछा है कि भाजपा वाले बोलते हैं कि लालू कुछ भी नहीं हैं, तो फिर वे मुझे 24 घंटे क्यों याद करते हैं?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493