मुकेश का पोता होना बेहतरीन उपहार : नील नितिन मुकेश

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि उनके लिए दिग्गज गायक मुकेश का पोता होना ऊपर वाले का सबसे ‘बेहतरीन तोहफा’ है।

मुकेश की बुधवार को 92वीं जयंती थी। इस दौरान उन्हें सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर और नील नितिन मुकेश ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

नील ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे लिए उनके नाम से जुड़ा होना और उनके पोते के रूप में जन्म लेना भगवान का सबसे बेहतरीन तोहफा है। आज अपने दादाजी मुकेश जी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं।”

नील ने ट्विटर पर ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म की एक मशहूर पंक्ति और अपने दादा जी की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

वहीं, मुकेश के साथ कई गाने गा चुकीं लता मंगेशकर (85) ने ट्विटर पर लिखा, “नमस्कार। आज प्रसिद्ध गायक मुकेश भैया की 92वीं जयंती है। मैं उनको सुमन अंजलि अर्पण करती हूं। हम दोनों का गाया हुआ मेरा पसंदीदा गीत आप सबके लिए।”

उन्होंने ‘मिलान’ फिल्म में मुकेश के साथ गाए ‘सावन का महीना पवन करे शोर’ गाने का लिंक भी शेयर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493