कपड़ा निर्यात लक्ष्य 47.5 अरब डॉलर

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। कपड़ा निर्यात का लक्ष्य मौजूदा वित्त वर्ष 2015-16 में 47.5 अरब डॉलर रखा गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 14 फीसदी अधिक है।

कपड़ा मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा में गुरुवार को एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “मौजूदा वित्त वर्ष में निर्यात का लक्ष्य 47.5 अरब डॉलर रखा गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष में वास्तविक निर्यात 41.6 अरब डॉलर की तुलना में 14 फीसदी अधिक है।”

मंत्री ने बताया कि सरकार मर्चेडाइज एक्सपोर्ट्स फ्राम इंडिया स्कीम (एमईआईएस) के जरिए निर्यात को बढ़ावा दे रही है, जिसमें हाल में बांग्लादेश और श्रीलंका के बाजारों को भी जोड़ा गया है।

क्षेत्र में प्रौद्योगिकी सुधार की दिशा में उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी सुधार कोष योजना में 1520.79 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है, जिसमें से अब तक 437.85 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस योजना में धन बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493