जमशेदपुर में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

रांची, 23 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के गृहनगर जमशेदपुर में सोमवार को हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा। अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी।

जमशेदपुर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू में तीन से पांच घंटे की ढील दी गई। लेकिन अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तक यहां पर कर्फ्यू जारी रहेगा।

जिला प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। शहर में गुरुवार को कोई भी अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई।

जमशेदपुर में स्थिति काबू से बाहर होने के बाद मंगलवार की रात को कर्फ्यू लगाया गया था।

विवाद सोमवार की शाम एक समुदाय के लड़कों द्वारा दूसरे समुदाय की लड़की के साथ गांधी मैदान के पास कथित छेड़छाड़ के बाद शुरू हुआ।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और कुछ अन्य समूहों ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया था। इस दौरान मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों को आग के हलावे कर दिया गया, जिससे शहर में हिंसा भड़क उठी।

अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंगलवार को जब जमशेदपुर भेजा गया, तब जाकर स्थिति काबू में आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493