बिहार में बारिश, तापमान लुढ़का

पटना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री तथा गया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.7 डिग्री तथा भागलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 9.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493