रियल के साथ ही रहेंगे रामोस : बेनित्ज

मेलबर्न, 24 जुलाई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के मैनेजर रफाएल बेनित्ज ने गुरुवार को कहा कि उनके डिफेंडर सर्गियो रामोस इस सत्र के लिए क्लब के साथ बने रहेंगे।

ऐसी अटकलें हैं कि रामोस इंग्लिश प्रीमीयर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का रुख कर सकते हैं। युनाइटेड ने बीते महीने से इस सम्बंध में प्रयास भी तेज कर दिए हैं, इसके बावजूद बेनित्ज इस सत्र में रोमोस के रियल के साथ बने रहने को लेकर आश्वस्त हैं।

बेनित्ज ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि रामोस इस सत्र में हमारे साथ बने रहेंगे। मेरे लिए तो 100 फीसदी तय है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं।”

रियल अभी प्री-सीजन दौर पर आस्ट्रेलिया में है। यह टीम शुक्रवार को अपने दौरे का आखिरी मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर मैनचेस्टर सिटी के साथ खेलेगा और फिर स्वदेश लौटकर ला लीगा के नए सत्र की तैयारी में जुट जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493