संसद में गतिरोध के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने विपक्षी दलों पर मानसून सत्र के दौरान लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को संसद परिसर में इस पर विरोध दर्ज कराया।

भाजपा सांसद संसद परिसर में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे। उन्होंने हाथों में नारे लिखी तख्तियां थीं, जिसमें कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल किए गए हैं।

भाजपा नेताओं ने आपदा राहत संबंधी घोटाले में आरोपों को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की मांग की।

वहीं, भाजपा के प्रदर्शन का उपहास उड़ाते हुए जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव ने राज्यसभा में कहा, “सत्ता पक्ष क्यों धरने पर बैठा है? वे किससे अपनी मांग कर रहे हैं? क्या वे भगवान से मांग रहे हैं?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493